गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस सीजन में बिजली का उपयोग बढ़ने के कारण अक्सर हम लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग पावर कट की समस्या से आजादी पाने के लिए अपने घरों में इन्वर्टर बैटरी को लगाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आपकी जरा सी लापरवाही के चलते इन्वर्टर की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है। इन्वर्टर की बैटरी जितनी उपयोगी है, उतनी ही खतरनाक भी। ऐसे में अगर आपके घरों में इन्वर्टर बैटरी है, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें इन्वर्टर बैटरी के ब्लास्ट होने की खबर सामने निकलकर आई है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान इन्वर्टर बैटरी का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -