OYO Rooms IPO
लंबे समय से निवेशक ओयो रूम्स के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि ओयो रूम्स का आईपीओ जून या जुलाई के महीने में आ सकता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 8,430 करोड़ रुपये है। वर्तमान समय में ओयो के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश अग्रवाल हैं।
Boat IPO
इस साल जून या जुलाई के महीने में बोट कंपनी का आईपीओ भी आ सकता है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 3500 करोड़ रुपये है। वर्तमान समय में बोट के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गंभीर हैं।
Bajaj Energy
इस साल जून या जुलाई महीने में बजाज एनर्जी का आईपीओ आ सकता है। इस आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बजाज एनर्जी आईपीओ के इश्यू साइज की अब तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है।