फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2025: छात्राओं को योगी सरकार देगी मुफ्त में स्कूटी, बजट में हुआ यह बड़ा एलान

Thu, 20 Feb 2025 04:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजट में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की छात्राओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
UP Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया है। इस बजट को उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। योगी सरकार ने इस बजट में कई बड़े एलान किए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में उन्नती देखने को मिली है। इस कारण प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। इस बजट में योगी सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़े एलान किए हैं। इसके अलावा सरकार ने महिला व श्रमिक कल्याण के लिए भी कई विशेष प्रवधान किए हैं। वहीं बजट में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की छात्राओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।

PPF: इस सरकारी स्कीम में बिटिया की शादी के लिए करें 12 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में इकट्ठे हो जाएंगे 39 लाख

हालांकि, स्कूट पात्रता के आधार पर छात्राओं को दी जाएगी। वे छात्राएं जो 12वीं के रिजल्ट में अच्छे नंबर लेकर आएंगी उन प्रतिभाशाली छात्राओं को सरकार द्वारा फ्री में स्कूटी दी जाएगी।

Indian Railways: क्या ट्रेन छूटने पर उस टिकट पर दूसरी ट्रेन में कर सकते हैं सफर? जानिए क्या हैं रेलवे के नियम

इसमें यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड को भी शामिल किया जाएगा। इसको लेकर 400 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इस योजना के जरिए सरकार मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना चाहती है। 

EPFO: इन आसान तरीकों से SMS और मिस्ड कॉल से चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस, जानें डिटेल्स

सरकार ने बजट में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका छात्रावास के निर्माण करने का भी एलान किया है। इस बजट में योगी सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 700 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। 

Investment Tips: वरिष्ठ नागरिकों के लिए शानदार है यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें