फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: भारत में खुलेंगे 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

Wed, 01 Feb 2023 01:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार ने देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। बजट में देश के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तीन उत्कृष्ट संस्थानों को खोले जाने का एलान हुआ है।
विज्ञापन
Union Budget 2023-24 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया जा चुका है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए हैं। सरकार ने देश के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। बजट में देश के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तीन उत्कृष्ट संस्थानों को खोले जाने का एलान हुआ है। भारत सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में देश को एक नई गति मिलेगी। इन तीनों संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किस तरह से कृषि, स्वास्थ्य और अन्य दूसरे क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकता है? उस पर काम किया जाएगा। इससे आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कई नई खोजों को अंजाम देने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


भविष्य में इससे कृषि क्षेत्र को डिजिटल इकोसिस्टम के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई खोजों से फसलों की गुणवत्ता और उनके उत्पादन में वृद्धि की जा सकेगी। 

Budget 2023: डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर कृषि क्षेत्र में, क्या रहेगी सरकार की योजना? कैसे बदलेगा ढांचा

भविष्य में इससे देशभर के करोड़ों किसानों को काफी फायदा मिलेगा। उनको अपनी फसलों के आकलन करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उनको कृषि से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कैसे बेहतर ढंग से उपयोग में लाया जा सकता है। उसको लेकर भी इन संस्थानों में रिसर्च की जाएगी। 

पैन कार्ड बनेगा पहचान: अब केवाईसी के लिए पैन कार्ड का होगा इस्तेमाल, आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

भविष्य में महामारियों को रोकने, बीमारियों की पहचान (Medical Diagonistic), नए ड्रग्स की खोज, क्लीनिकल ट्रायल आदि विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़ा अवसर है। ऐसे में तीनों संस्थानों में इन क्षेत्रों में कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर उपयोग किया जा सकता है? उसको लेकर रिसर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें