Shoes Size Chart: आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन खरीदारी आम बात हो गई है। कई लोग अब दुकानों पर जाने की बजाए घर से ही ऑर्डर को बुक कर देते हैं। हालांकि, ऑनलाइन जूते की खरीदारी करते समय अक्सर लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं। कंफ्यूज होने के पीछे का एक बड़ा कारण अलग-अलग देशों के मुताबिक अलग-अलग साइजिंग प्रणाली है। भारत में हम जूते के जिस साइज को 7 कहते हैं वह यूएस या ईयू की साइजिंग में कुछ और हो जाता है। इस कारण कई बार लोग गलत जूते को बुक कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें उस जूते को रिप्लेस करना पड़ता है। इन सब में समय की काफी बर्बादी होती है। भारत में जूतों की साइजिंग प्रणाली यूके साइज के करीब होती है। हालांकि, ब्रांड्स के हिसाब से इनमें थोड़ा अंतर हो सकता है।