फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swachh Survekshan: कैसे होता है स्वच्छ सर्वेक्षण? किन मानकों के आधार पर तय की जाती ही शहरों की रेटिंग

Mon, 14 Jul 2025 08:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसमें देश के शहरों को उनकी स्वच्छता को लेकर मूल्यांकित किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि कौन सा शहर सबसे साफ है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है स्वच्छ सर्वेक्षण कैसे किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Swachh Survekshan - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट में अहमदाबाद देश का नंबर 1 शहर बनकर उभरा है। अहमदाबाद पिछले साल पांचवे स्थान पर था। इस लिस्ट में भोपाल दूसरे नंबर पर है। वहीं इसी सूची में लखनऊ तीसरे स्थान पर शुमार हुआ है। एक वर्ष में लखनऊ ने 41 अंकों की छलांग लगाकर यह स्थान पाया है। इसके पीछे की बड़ी वजह लखनऊ नगर निगम और नगर आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में किए गए बड़े बदलाव शामिल हैं। भारत सरकार हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करती है। इसमें देश के शहरों को उनकी स्वच्छता के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि कौन सा शहर सबसे साफ है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है स्वच्छ सर्वेक्षण कैसे किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण तीन स्तंभों पर आधारित है आइए जानते हैं इनके बारे में 

विज्ञापन

सेवा स्तर पर प्रगति (Service Level Progress)

यह हिस्सा इस बारे में जांच करता है कि जमीनी स्तर पर सफाई से जुड़े कार्यों में शहर कितनी प्रगति कर रहा है। इस दौरान पता किया जाता है कि शहर में क्या पर्याप्त शौचालय हैं, कचरे का कैसे संग्रहण किया जा रहा है? उसकी प्रोसेसिंग कैसे हो रही है? साफ सफाई को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं? इस बारे में नागरिकों से मिलकर और जगह-जगह विजिट करके वेरिफाई किया जाता है। 

नागरिकों की आवाज

इसमें यह पता किया जाता है कि शहर की साफ सफाई से नागरिक कितने संतुष्ट हैं। साफ सफाई को लेकर उनके द्वारा शिकायत किए जाने पर उसका समाधन हुआ कि नहीं? इस भाग में लोगों से शहर की साफ सफाई को लेकर फीडबैक लिया जाता है। 

सर्टिफिकेशन 

इसमें शहरों को साफ सफाई के आधार पर रेटिंग दी जाती है। इससे यह पता चलता है कि शहर कितना कचरा मुक्त है? इसमें पता चलता है कि शहर ने साफ सफाई को लेकर कितनी प्रगति की है। 
विज्ञापन

थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन 

इसमें एक स्वतंत्र संस्था की नियुक्त की जाती है। यह शहरों द्वारा दी गई जानकारी को फोन कॉल और फील्ड वर्क से सत्यापित करने का काम करती है। यह संस्था शहरों के अलग अलग हिस्सों को रैंडमली सेलेक्ट करके चेक करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें