आज का दौर इंटरनेट का है, तभी तो हमारे लगभग सभी काम बिना किसी परेशानी के घर बैठे एक क्लिक में हो जाते हैं। घर बैठे अपना पसंदीदा खाना ऑर्डर करना हो, घर बैठे पानी-बिजली का बिल भरना हो या फिर बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े काम हो आदि। मतलब आपका मोबाइल और इंटरनेट मिलकर आपके लिए कई काम आसानी से कर देते हैं। यही नहीं, आजकल लोग पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन माध्यम को ज्यादा चुनते हैं। जैसे- लोगों के मोबाइल में कई तरह के वॉलेट आसानी से मिल जाते हैं, क्योंकि लोग इनका इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा वॉलेट है, जिसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए मना किया है। तो चलिए इस वॉलेट के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...