फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: मेडिकल इमरजेंसी में इन लोगों को मिलती है एक लाख रुपये की आपात सुविधा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Sun, 27 Feb 2022 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस - फोटो : istock
आज के समय में स्वास्थ्य सुविधाओं पर आने वाला खर्चा काफी बढ़ चुका है। कई बार अचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में ट्रीटमेंट के लिए हमें काफी ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में इन पैसों का इंतजाम करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस तरह का खर्चा आम लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका होता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। आज हम आपको ऐसी स्थिति के लिए एक ऐसी सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से तुरंत एक लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं। दरअसल, अब नौकरीपेशा लोग अर्जेंट बेस पर अपने एंप्लाई प्रोविडेंट फंड से 1 लाख रुपये तक की रकम आसानी से निकाल सकते हैं। 1 जून 2021 को सरकार ने इस बात का सर्कुलर निकाला था कि ईपीएफओ मेंबर अगर अपने प्रोविडेंट कोष से मेडिकल इमरजेंसी के लिए रकम निकालना चाहें, तो 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं यानी PF से पार्शियल विड्रॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस - फोटो : istock
खास बात ये है कि पहले बैंक खाते में इन पैसों को आने में 3 से 7 दिन का समय लगता था, जिसे अब घटा कर एक घंटा कर दिया गया है। जून में सरकार ने कुछ नियमों में बदलाव किए थे, जिसमें कोविड हॉस्पिटलाइजेशन और मेडिकल इमरजेंसी भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस - फोटो : istock
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
  • अगर आप भी पीएफ से पैसा निकालना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिने कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको  https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface लिंक खोलना होगा। अब आपको ऑनलाइन सेवाओं पर जाकर क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) को भरना होगा। इसके बाद अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक को दर्ज करके वेरीफाई करें।

4 of 5
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस - फोटो : istock
  • अगले स्टेप में आपको Proceed for Online Claim पर क्लिक करना है। ऐसा करने पर ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)। इसके बाद आपको अपने कारण को चुनना है। अब यहां पर अपनी अपेक्षित राशि दर्ज करके चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें। साथ ही अपना पता दर्ज करें। इसका बात Get Aadhaar OTP पर क्लिक करके आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखना होगा। ऐसा करने के बाद जब आपका क्लेम फाइल हो जाएगा और स्वीकार कर लिया जाएगा, तो एक घंटे के भीतर पीएफ क्लेम का पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईपीएफ से पैसा निकालने का स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस - फोटो : Istock
मेडिकल एडवांस के लिए कुछ जरूरी बातें
  • मेडिकल एडवांस पीएफ खाताधारक या उसके परिवार के लोगों के लिए लिया जा सकता है। इसके लिए पेशेंट को सरकारी या फिर पब्लिक सेक्टर यूनिट या CGHS पैनल पर लिस्टेड अस्पताल में ही भर्ती होना चाहिए। अगर आप निजी अस्पताल में भर्ती हैं तो ऐसे में संबंधित अथॉरिटी इस मामले को देखती है। साथ ही इसके लिए मांगे गए आवेदन पर विचार करती है। इसके बाद ही आपको पीएफ एडवांस निकालने की अनुमति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें