फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे पुलिस चेक नहीं कर सकती आपका ट्रेन टिकट, जान लेंगे नियम तो नहीं होगी दिक्कत

Tue, 20 Dec 2022 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों को लगता है या कई मौकों पर ट्रेन में ऐसा देखा भी जाता है कि रेलवे पुलिस यात्रियों के टिकट चेक करने लग जाती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर इसको लेकर रेलवे का क्या नियम है।
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन के क्या नियम हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Railways Rules: आज भी अगर आपको ज्यादा दूरी का सफर तय करना है, तो लोगों की पहली पसंद भारतीय ट्रेन ही नजर आती है। स्लिपर से लेकर एसी क्लास, कंफर्ट सीट, खानपान की व्यवस्था, शौचालय की सुविधा आदि चीजों के कारण लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास वैलिड टिकट होना चाहिए।

विज्ञापन


अगर आपके पास ये नहीं होता है, तो टीटीई आप पर जुर्माना लगा सकता है और टिकट चेक करने का अधिकार भी सिर्फ टीटीई के पास ही होता है। लेकिन कई लोगों को लगता है या कई मौकों पर ट्रेन में ऐसा देखा भी जाता है कि रेलवे पुलिस यात्रियों के टिकट चेक करने लग जाती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रेलवे के इस नियम के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

क्या कहता है नियम?

दरअसल, ध्यान रखें कि रेलवे पुलिस आपका टिकट चेक नहीं कर सकती है। अगर वो ऐसा करते हैं और टिकट होने पर धमकाने लगते हैं, तो ऐसे में आप इसकी शिकायत रिलवे अधिकारी या टीटीई को कर सकते हैं।
विज्ञापन


सिर्फ टीटीई को अधिकार

भारतीय रेलवे का नियम साफ ये बताता है कि रेलवे पुलिस यात्रियों से उनका टिकट नहीं मांग सकती है। नियमों के मुताबिक, सिर्फ टीटीई ही यात्रियों का टिकट चेक कर सकता है और अगर किसी यात्री के पास टिकट नहीं है, तो वो उस पर जुर्माना लगा सकता है।

अगर आपके पास टिकट नहीं है, तो टीटीई आप पर टिकट के चार्ज के अलावा तय फाइन लगाता है। इसकी वो आपको स्लिप देता है और फिर आप यात्रा कर सकते हैं। पर रेलवे पुलिस आप पर कोई जुर्माना नहीं लगा सकती।

रेलवे पुलिस को भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। इसलिए वो भी किसी भी तरीके से आपका टिकट चेक नहीं कर सकते है। वहीं, अगर टीटीई आपसे फाइन लेकर स्लिप न दे या पैसे लेकर टिकट न दे आदि, तो भी आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें