फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan FPO Yojana: सरकार किसानों को दे रही है 15 लाख रुपये तक, जानें क्या है स्कीम और कैसे करें आवेदन

Mon, 19 Dec 2022 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्या है पीएम किसान एफपीओयोजना? - फोटो : Istock
विज्ञापन

PM Kisan FPO Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाओं को समय-समय पर लॉन्च किया जाता है और कई बार पुरानी योजनाओं में बदलाव भी किए जाते हैं। लगभग हर वर्ग के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है।

विज्ञापन


जैसे- मुफ्त व सस्ता राशन योजना, शिक्षा, रोजगार, भत्ता, पेंशन जैसी अनेकों योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी कड़ी में किसान कृषि बिजनेस शुरू कर सके, जिसके लिए सरकार की तरफ से 15 लाख रुपये का लाभ किसान ले सकते हैं। ऐसे में इस योजना के बारे में जानते हैं और इसें कैसे आवेदन कर सकते हैं के बारे में भी आगे जानेंगे...

दरअसल, इस एफपीओ योजना के अंतर्गत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये तक दिए जाते हैं। इसमें 11 किसानों को मिलकर एक कंपनी बनानी होती है, जिसके बाद 15 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


इस पैसे को किसानों को कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाता है। इसमें किसान कृषि से जुड़े उपकरण, बीज आदि खरीद सकते हैं।

ये है आवेदन का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


स्टेप 2

  • अब आप देखेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां पर आपको होम पर नजर आ रहे एफपीओ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

विज्ञापन

स्टेप 3

  • फिर आपके सामने रजिस्ट्रेशन वाला एक विकल्प आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको यहां पर एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भर देनी है।


स्टेप 4    

  • इसके बाद आपको अपना कैंसिल चेक या फिर पासबुक और अपने पहचान पत्र को स्कैन करके यहां अपलोड कर देना है। आखिर में सबमिट कर दें। ऐसा करके आप आवेदन कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें