इस योजना में निवेश करने पर ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन
- फोटो : istock
इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है, जो कि असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है। देश में 42 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में ये स्कीम देश के कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। अगर आप ई श्रम कार्ड धारक हैं, तो आपको बिना देर किए इस स्कीम में निवेश करना चाहिए।