फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SYMY: ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, बस करना होगा ये काम

Fri, 11 Feb 2022 10:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इस योजना में निवेश करने पर ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए की गई है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इन दिनों भारत में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगार अपना ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। इस कार्ड को बनावने के साथ साथ कामगारों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। ई श्रम कार्ड धारक सरकार की इस स्कीम में निवेश करके हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन उठा सकते हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के लिए एक समय के बाद रोजगार के सभी साधन बंद हो जाते हैं। इस कारण उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं होता है। ऐसे में उन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार की ये स्कीम श्रमिकों की इसी समस्या का समाधान है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 4
इस योजना में निवेश करने पर ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है और आपकी उम्र 40 वर्ष से कम की है, तो इस योजना में निवेश करके आप हर साल 36 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
इस योजना में निवेश करने पर ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन - फोटो : istock
इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है, जो कि असंगठित क्षेत्र से जुड़ा है। देश में 42 करोड़ से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में ये स्कीम देश के कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। अगर आप ई श्रम कार्ड धारक हैं, तो आपको बिना देर किए इस स्कीम में निवेश करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
इस योजना में निवेश करने पर ई-श्रम कार्ड धारकों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन - फोटो : Istock
इस योजना में निवेश करने के लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। उसके बाद आपका नामंकन इस योजना में दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें