फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जानें आपको मिलेंगे 11वीं किस्त के पैसे या नहीं, मिनटों में ऐसे करें चेक

Tue, 24 May 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pm Kisan 11th Installment Status Check इस योजना को देश में मौजूद जरूरतमंद किसानों के लिए चलाया गया है। सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना देती है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
पीएम किसान की 11वीं किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचना होता है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार कई तरह की ऐसी ही योजनाएं लगातार चला रहे हैं, जिनका लाभ देश के जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को देश में मौजूद जरूरतमंद किसानों के लिए चलाया गया है। सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना देती है।

विज्ञापन


वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को अब 11वीं किस्त के पैसे 31 मई को मिल सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या ये पैसे आपको मिलेंगे या नहीं? अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ये जान सकते हैं कि आपको 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं...

ऐसे जान सकते हैं मिनटों में:-

स्टेप 1

  • अगर आपको जानना है कि आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 11वीं किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं। तो ये जानने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम किसान की 11वीं किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको 'फॉर्मर कॉर्नर' पर जाना है और यहां पर दिए 'Beneficiary List' वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।

स्टेप 3
  • अब आपको यहां पर सबसे पहले अपना राज्य, जिला, सब जिला, ब्लॉक और गांव की बाकी जानकारी दर्ज करनी है।

स्टेप 4
  • अब जब आप अपनी सभी जानकारी यहां भर चुके हैं, तो फिर आपको 'गेट रिपोर्ट' पर वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक सूची खुलेगी, ये वो सूची है जहां पर आपको अपना नाम ढूंढना है।

अगर आपको अपना नाम इस लिस्ट में मिलता है, तो आप समझ सकते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त के 2 हजार रुपये मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें