प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं
- फोटो : istock
अपनी आजिविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई खुद का बिजनेस करता है। रोज के खर्चे और जरूरतों को पूरा करने के लिए कमाना भी जरूरी है। ऐसी ही एक जरूरत है घर की। दरअसल, लगभग हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो। लेकिन आज की महंगाई में बड़े-बड़े शहरों में खुद का घर लेना बेहद कठिन नजर आता है। इसलिए काफी संख्या में लोग खुद का घर न होने की वजह से किराए के घर में रहने को मजबूर हैं।
ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी चाहते हैं कि आपका खुद का घर हो, तो आपका ये सपना साकार हो सकता है। दरअसल, एक जन लाभकारी योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के अंतर्गत लोगों को घर बनाने में मदद की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप भी अगर अपना घर बनवाना चाहते हैं, तो आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
क्या है ये योजना?
- दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन शहरी और ग्रामीण लोगों को घर दिए जाते हैं जिनके पास कच्चे मकान हैं। इसमें लोगों को कम कीमत पर लोन दिया जाता है, जिसमें सब्सिडी दी जाती है। वहीं, इस लोन को चुकाने के लिए 20 साल तक का समय मिलता है।