फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport Tips: पासपोर्ट में इस एक गलती से आपको हो सकती है जेल, जानिए आखिर क्या है वजह

Mon, 13 May 2024 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पासपोर्ट का आवेदन करते समय अक्सर लोग एक गलती करते हैं। इस गलती की वजह से पार्सपोर्ट का आवेदन करने वाले को जेल हो सकती है।
विज्ञापन
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Passport Tips: भारत से बाहर जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। पासपोर्ट बनवाने लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई किया जा सकता है। हालांकि, पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय लोग फार्म में कभी-कभी गलत जानकारी भर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक गलती के कारण आप जेल जा सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में उस गलती के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन


कुछ ऐसे दस्तावेज हैं, जो देश के हर नागरिकों के लिए बेहद जरूरी है। उसी तरह विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए पासपोर्ट भी जरूरी होता है। इसे बनवाने के लिए एक कड़ी प्रक्रिया है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बाद पुलिस वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके बाद जाकर पासपोर्ट बन पाता है। 

पासपोर्ट का आवेदन करते समय अक्सर लोग एक गलती करते हैं। इस गलती की वजह से पार्सपोर्ट का आवेदन करने वाले को जेल भी हो सकती है। दरअसल, पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय लोग कुछ जानकारियां छिपा लेते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग शादीशुदा होने के बाद भी गैर शादीशुदा वाले बॉक्स में टिक कर देते हैं। 
विज्ञापन


Dishwasher Machine: अब हाथ से नहीं मशीन से धो सकते हैं बर्तन, इस सस्ती मशीन से सारे झंझट होंगे खत्म

OpenAI: ओपनएआई ला रहा यह नया टूल, गूगल सर्च इंजन को दे सकता है टक्कर

अगर आप पासपोर्ट का आवेदन करते समय गलत जानकारी देते हैं, तो आपको पांच हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। जानबूझकर जानकारी छिपाना एक अपराध है। अगर कोई जानबूझकर जानकारी को छिपाता है, तो इसे अपराधा माना जाएगा और दो साल तक की जेल हो सकती है। इसलिए पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय किसी भी जानकारी को नहीं छिपाना चाहिए।

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें