फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Certificate: मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे, इन जगहों पर आता है काम

Sat, 25 May 2024 05:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए, क्योंकि वह बहुत काम आ सकता है। अगर शादी पर किसी तरह का प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है, तो मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी तौर पर शादी का सबूत होता है।
विज्ञापन
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के हैं कई फायदे - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Marriag Certificate: शादी दो लोगों का एक पवित्र बंधन है। इसमें दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में मिलते हैं। सभी धार्मिक रीति रिवाजों से शादी प्रक्रिया पूरी होती है। भारत में शादी को लेकर अलग-अलग धर्म के हिसाब से कानून भी है। इसलिए हर किसी को शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए। 

विज्ञापन


जानिए कहां आता है काम 

शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए, क्योंकि वह बहुत काम आ सकता है। अगर शादी पर किसी तरह का प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है, तो मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी तौर पर शादी का सबूत होता है। अगर कोई बैंक में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहता है, तो ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय भी मैरिज सर्टिफिकेट काम आ सकता है। 

अगर आप शादी-शुदा हैं और किसी देश का आपको स्थायी तौर पर वीजा चाहिए, तो मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही अगर आप इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं, तो भी इसकी जरूरत हो सकती है। शादी के बाद अगर कोई महिला अपना नाम बदलना चाहती है, तो भी यह काम आता है। कई बार देखा जाता है कि शादी के बाद लोग एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट से कानूनी मदद मिल सकती है। यह लोगों को कानूनी अधिकार दिलाने में मददगार साबित होता है। 
विज्ञापन


PM Kisan Yojana:  पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त के लिए करा लें पंजीकरण, तुरंत करें ये जरूरी काम
विज्ञापन


Ayushman Card: इस योजना में मिलता है पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आवेदन

कैसे बनवा सकते हैं मैरिज सर्टिफिकेट?

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप मैरिज रजिस्ट्रार के दफ्तर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके क्षेत्र में मैरिज रजिस्ट्रार का दफ्तर नहीं है, तो आप ग्राम अधिकारी के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आॅनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पति-पत्नी की पासपोर्ट साइज फोटो, शादी के आयोजन की फोटो,  शादी का कार्ड, पति-पत्नी के आईडी प्रूफ, पति-पत्नी के शपथपत्र और दो गवाहों के आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें