फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार की बेटियों के लिए चलाई जा रही इस योजना की खूब हो रही चर्चा, यूनिसेफ ने भी की तारीफ

Wed, 21 Aug 2024 05:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को सैनेटरी पैड खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना की तारीफ करते हुए यूनिसेफ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Government Sanitary Pad Scheme - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Madhya Pradesh Government Scheme: देश में बेटियों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूब चर्चा इन दिनों हो रही है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को सैनेटरी पैड खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना की तारीफ करते हुए यूनिसेफ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रशंसा की है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ्य जीवनचर्या को ध्यान में रखते हुए की है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन

योजना के अंतर्गत स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को सैनेटरी पैड खरीदने के लिए 300-300 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के खातों में 57 करोड़ 18 लाख 41 हजार 100 रुपये ट्रांसफर किए हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षा संस्थानों में सैनिटरी पैड या नैपकिन को मुफ्त में मुहैया कराने का आदेश दिया था। 

इस दौरान कोर्ट ने देश के सभी राज्यों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता को लेकर अपनी अपनी योजना बताने को कहा था। इसके बाद भारत सरकार ने बताया था कि देश में बेटियों को मुफ्त सैनेटरी बांटने को लेकर योजना तैयार कर ली है। 
विज्ञापन

गौर करने वाली बात है कि अभी तक इस तरह की कोई योजना लागू नहीं हुई है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की बेटियों को मुफ्त सैनेटरी पैड खरीदने के लिए दी जाने वाले आर्थिक सहायता एक शानदार पहल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें