अगर आप भी खाटू श्याम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी, 2025 को बिलासपुर / भाटापारा / रायपुर / दुर्ग / राजनांदगांव / गोंदिया / नागपुर से हो रही है।
वहीं बात अगर कंफर्ट 3AC किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,760 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 13,520 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,435 रुपये है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लिंक
https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBSR14 पर विजिट कर सकते हैं। इसका पैकेज कोड SCBSR14 है।