फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inverter Tips: इस तरह से करेंगे इन्वर्टर का इस्तेमाल, तो सालों साल चलेगी बैटरी

Fri, 09 Jun 2023 12:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी इन्वर्टर बैटरी कुछ ही सालों में खराब हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।
विज्ञापन
Inverter Battery - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Inverter Tips And Tricks: गर्मियों का सीजन चल रहा है। जून के महीने में गर्मी का सितम काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में एसी, कूलर, फ्रिज और बाकी उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि गर्मियों के सीजन में इन उपकरणों का उपयोग करने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इस कारण गर्मियों के सीजन बिजली की काफी ज्यादा कटौती होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगाते हैं। हालांकि, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी इन्वर्टर बैटरी कुछ ही सालों में खराब हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं। ऐसे में आपकी इन्वर्टर बैटरी जल्दी खराब होने की बजाए सालों साल चलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

विज्ञापन

इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने इन्वर्टर पर कभी ज्यादा लोड नहीं देना चाहिए। इससे आपका इन्वर्टर खराब हो सकता है। अगर आपका इन्वर्टर 500 वोल्ट एंपियर का है। ऐसे में आपको 380 वाट से ज्यादा का लोड इन्वर्टर पर नहीं देना चाहिए। 

आपको अपने इन्वर्टर को किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर उसको पर्याप्त मात्रा में हवा मिलती रहे। आपको दीवार से इन्वर्टर को बिल्कुल सटाकर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा आपको इन्वर्टर पर किसी प्रकार का कोई कपड़ा भी नहीं लपेटना चाहिए। 

इन्वर्टर की अच्छी से देखरेख करने के लिए आपको उसके पानी की जांच हर दूसरे तीसरे महीने पर करते रहना चाहिए। अगर आपके पानी का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आपको उसे चेंज कर देना चाहिए।
विज्ञापन

आपको कभी भी अपनी इन्वर्टर बैटरी को गीले कपड़े से साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपके इन्वर्टर में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें