फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: सावधान! नहाते वक्त फट सकता है आपका गीजर, बचाव के लिए जान लें ये बातें

Mon, 19 Dec 2022 09:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर गीजर फटने से जुड़े कई हादसे सामने निकलकर आते रहते हैं। अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है, ताकि आप गीजर ब्लास्ट से जुड़े हादसों से बच सकें।
विज्ञापन
Portable Instant Water Geyser - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। ठंड के सीजन में सुबह नहाना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। ऐसे में लोग नहाने के पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग करते हैं। अगर आप भी पानी को गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बडे़ नुकसान की वजह बन सकती है। अक्सर गीजर फटने से जुड़े कई हादसे सामने निकलकर आते रहते हैं। अगर आप भी गीजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है, ताकि आप गीजर ब्लास्ट से जुड़े हादसों से बच सकें। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

विज्ञापन


अगर आप अपने गीजर को ज्यादा देर तक ऑन करके रखते हैं। ऐसे में उसके ब्लास्ट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस कारण ज्यादा देर तक गीजर को ऑन रखने की गलती न करें। 

इससे बॉयलर खराब हो सकता है। इसके अलावा लीकेज की समस्या भी आ सकती है। ऐसी समस्या आने पर गीजर का उपयोग करते समय करंट भी लग सकता है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। आपको जरूरत के समय ही उसको ऑन करके रखना चाहिए। 

 

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं नकली चाय पत्ती का इस्तेमाल, ऐसे करें असली नकली में पहचान

आपको हमेशा अच्छे और टिकाऊ कंपनी का ही गीजर खरीदना चाहिए। अगर आप लोकल कंपनी के गीजर को खरीद रहे हैं। ऐसे में इसके फटने और खराब होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। 

विज्ञापन


इसके अलावा आपको अपने गीजर की समय समय पर सर्विसिंग कराते रहनी चाहिए। आपको अपने गीजर की फिटिंग इंजीनियर से ही करानी चाहिए। अगर आपके घर पर भी गीजर लगा हुआ है। ऐसे में इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

 

Investment Scheme: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बनाएगी लखपति, पांच साल निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें