फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kankhajura: घर में कनखजूरे ने जमा रखा है डेरा, तो भगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, सिर्फ 5 रुपये होगा खर्च

Sat, 06 Sep 2025 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Kankhajura Removal Tips: कनखजूरे बिस्तरों, बाथरूम, किचन और अंधेरे कोनों में छिपे रहते हैं। कभी-कभी यह लोगों के लिए खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिनसे आप इन्हें भगा सकते हैं। 
विज्ञापन
घर में कनखजूरे ने जमा रखा है डेरा, तो भगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kankhajura Removal Tips: बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने और जमीन गीली गोने की वजह से सांप, बिच्छू और कनखजूरे जैसे जीव बचने के लिए सूखी जगहों की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। इन दिनों अक्सर कनखजूरे देखने को मिलते हैं, क्योंकि यह बिस्तरों, बाथरूम, किचन और अंधेरे कोनों में छिपे रहते हैं। कभी-कभी यह लोगों के लिए खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिनसे आप इन्हें भगा सकते हैं। सबसे अच्छी यह है कि सिर्फ पांच रुपये खर्च आएगा। 

  • अगर आपको कनखजूरा दिखे तो उसके ऊपर नमक छिड़क दें, जो उसके शरीर की नमी सोख लेता है और वो तुरंत मर जाते हैं। थोड़ा नमक छिड़कें या दरारों में भर दें। इसके बाद वह आपको दोबारा नहीं दिखेंगे। 

 

  • आप कपूर के इस्तेमाल से भी कनखजूरे को भगा सकते हैं। कपूर का पावडर बना लें और कोनों में रख दें। साथ ही आप कोनों में कपूर जला भी सकते हैं। इससे कनखजूरे पास नहीं आएंगे। 

 

  • इस जीव को भगाने के लिए नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल की तीखी गंध से कनखजूरे दूर भागते हैं। कॉटन बॉल में तेल लगाकर कोनों में रख दें।  
  • विनेगर और नींबू मिलाकर एक स्प्रे बना लें। यह एक एंटीसेप्टिक है और कीटों को दूर भगाने का काम करता है। 

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, अब टीटीई को करना होगा ये काम, यात्रियों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में कनखजूरे ने जमा रखा है डेरा, तो भगाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

kankhajura - फोटो : freepik
  • जिस स्थान पर आपको लगे कि कनखजूरा हैं, उस स्थान पर बोरिक पाउडर रख दें। इसके खाने से कनखजूरा कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि बोरिक एसिड एक खतरनाक जहर है। इसे बच्चों से दूर रखें। 

Aadhaar Card: आधार में करवाना है नाम, एड्रेस या मोबाइल नंबर अपडेट, तो जानें क्या है तरीका

 
  • अगर आपके रसोईघर में भी कनखजूरा दिख रहा है, तो आप तुरंत उसके ऊपर रिफाइंड तेल डाल दें, जिससे वह तुरंत मर जाएगा। 
 
  • कनखजूरे को भगाने के लिए टूथपेस्ट और डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें। इसकी तीखी गंध से वह तुरंत भाग जाएगा।
 
  • किसी भी कीड़े को प्याज पसंद नहीं होते हैं। इसलिए आप प्याज को पानी में डाल दें और उसका रस बनाकर छिड़काव करें।

PM Kisan Yojana: क्या आपको आता है अपना स्टेटस चेक करना? चेक कर जान पाएंगे किस्त की पात्रता के बारे में

  • अगर कनखजूरा के किसी चेहरे पर या किसी और अंग पर चिपक जाए तो उसके मूंह के पास चीनी डाल दें। इससे वह तुरंत मर जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें