फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया और नियम

Wed, 15 May 2024 04:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
Char Dham Yatra: चारधाम की यात्रा शुरु हुए पांच दिन हो चुके हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। एक ताजा आंकड़ा के मुताबिक, चार दिन में सिर्फ केदारनाथ धाम में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान कई लोगों की मौत की भी खबरें आती हैं। श्रद्धालुओं की मौत की वजहें अलग-अलग होती हैं, लेकिन सबसे अधिक मौतें  हार्ट अटैक की वजह से होती हैं।

लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि चारधाम यात्रा के दौरान अगर किसी शख्स की मौत हो जाती है, तो उसे मुआवजा मिलता है या नहीं? जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री परिसर में श्रद्धालुओं के साथ कोई हादसा होता है, तो उन्हें एक लाख तक का बीमा कवर मिलता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : PTI
अगर चारधाम पर गए यात्री के पास दुर्घटना बीमा है, तो पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक, बीमा कंपनी मुआवजा देती है। इसके साथ ही उत्तराखंड की सरकार की तरफ से सरकारी योजनाओं के मुताबिक, मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता भी दी जाती है। मुआवजा के लिए सबसे पहले हादसे की रिपोर्ट स्थानीय अधिकारियों या पुलिस को देनी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
इसके अलावा मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास दुर्घटना बीमा नहीं है, तो आपको बीमा कंपनी को दावा देना पड़ेगा। इसके साथ ही आप मदद के लिए एनजीओ से भी संपर्क कर सकते हैं। 
 

PM Kisan Yojana: किस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? यह है अपडेट



 

4 of 5
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
यहां दें जानकारी

हम आपको कुछ उपयोगी संस्थानों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप मुख्यमंत्री राहत कोष https://cmrf.uk.gov.in/ और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग https://usdma.uk.gov.in/ की वेबसाइट पर जाकर मदद ले सकते हैं। 

Car Tips: काले रंग की कार खरीदने पर होते हैं ये बड़े नुकसान, एक्सीडेंट का बढ़ जाता है खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। तीर्थ यात्रियों की समस्याओं के निवारण के लिए यह 24 चालू रहते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर पर हादसे के बारे में जानकारी दे सकते हैं। तीर्थ यात्रा के दौरान दुर्घटना, सड़क हादसा, पशु हमले के कारण किसी की मौत हुई है या फिर मौत की वजह कोई बीमारी हो, तो व्यक्ति मुआवजा के हकदार हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें