(1991 से 2020) इन तीन दशकों की तुलना में यह महीना 0.67 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म था। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि साल 2016 के अप्रैल महीने की तुलना में इस साल का अप्रैल महीना 0.14 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म है। इससे पहले साल 2016 के अप्रैल महीने को सबसे गर्म अप्रैल के महीने के तौर पर दर्ज किया गया था।
1850-1900 जो कि औद्योगीकरण का शुरुआती दौर था। यह वह समय था जब वातावरण में उतनी ज्यादा मात्रा में ग्रीन हाउस गैसें नहीं थीं। 1850-1900 के औसत तापमान की तुलना में अप्रैल 2024 का महीना 1.58 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म हो चुका है।
वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि अल नीनो एक प्राकृतिक घटना है, जिसके चलते तापमान घटता और बढ़ता रहता है। वहीं वातावरण में कैद ग्रीन हाउस गैसें एक अतिरिक्त कारक बन रही हैं, जिसके चलते वैश्विक तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल रही है।