Aether Industries IPO GMP: एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ की बिडिंग डेट की शुरुआत हो चुकी है। इसकी बिडिंग 24 से 26 मई के बीच होगी। Aether Industries के IPO को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके शेयर प्राइस रेंज को 610 से 642 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। इसके अलावा आईपीओ का इश्यू साइज 808 करोड़ रुपये का है। वहीं कुल लॉट साइज 23 हैं। इस आईपीओ में निवेश करने के लिए आपको न्यूनतम निवेश राशि 14,030 रुपये का भुगतान करना होगा। रिटेल, नॉन इंस्टीट्यूशनल, क्वालिफाइड और एम्पलॉई एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ को सब्सक्राइब कर रहे हैं। अब तक इस आईपीओ को कुल 0.33 गुना सब्सक्राइब किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एथर इंडस्ट्रीज का आईपीओ 3 या 4 जून को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकता है। एथर इंडस्ट्रीज रासायनिक कारोबार से जुड़ी कंपनी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस आईपीओ के जीएमपी के बारे में -