फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार कौंसिल चुनाव टला, अब पांच जुलाई को होगा

Sat, 13 Jun 2020 08:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टाल दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। चुनाव 14 जून को होना था, मगर हालात को देखते हुए कौंसिल कार्यालय 17 जून तक के लिए बंद कर दिया गया। अब चुनाव पूर्व बैठक चार जुलाई को और चुनाव पांच जुलाई को होगा। 
विज्ञापन


बार कौंसिल के सदस्य सचिव बलवंत सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा हालात चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं है।

गत दिनों कानपुर गए एक सदस्य पदाधिकारी कुछ ऐसे वकीलों के संपर्क में आ गए थे, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकले। हालांकि, सदस्य की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मगर, उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन रखा है। इन हालातों को देखते हुए चुनाव टालने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें