Ballia police constable leave application: लोगों का मानना है कि सरकारी नौकरी में लोगों को छुट्टी के लिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन इस बात ये भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि सरकारी होने के बाद भी पुलिस की नौकरी में आसानी से छुट्टी नहीं मिलती। हालांकि कोई इमरजेंसी आने पर छुट्टी दे दी जाती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुलिस कांस्टेबल की छुट्टी का आवेदन पत्र खूब वायरल हो रहा है। बता दें ये सिपाही, उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात है, जिसने अपने सीनियर अधिकारी को पत्र लिखते हुए छुट्टी के लिए आवेदन किया है। पत्र में उसने लिखा कि शादी को सात महीने हो गए हैं, इसके बाद भी कोई खुशखबरी नहीं मिली है। ऐसे में वह 15 दिन के अवकाश के लिए आवेदन करता है। लेकिन अब ये पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।