‘मां तुझे प्रणाम’ एक अभिनव अभियान के तहत ‘तस्वीर आजादी की’ प्रतियोगिता में सात स्कूलों के छात्र-छात्राएं आजादी के रंग भरेंगे।
अमर उजाला और पुष्पांजलि ग्रुप के तत्वावधान और शोहरत पान मसाला व दीक्षा हाउसिंग के सहयोग से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में होगा।
जूनियर वर्ग में कक्षा पांच से आठ, सीनियर में नौ से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
सोमवार को शास्त्रीपुरम् के जीडी गोयंका, शाहगंज स्थित सिंपकिंस स्कूल, डिफेंस स्टेट स्थित टैगोर बाल निकेतन, सिकंदरा के लाइफ लाइन स्कूल, बालूगंज के शकुंतला जूनियर हाईस्कूल, अशोक नगर के प्रेरणा शिशु स्कूल और आगरा कैंट के सेंट क्लेयर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
आगरा कोल्ड स्टोरेज, हॉस्पिटिलिटी पार्टनर होटल ग्रांड इंपीरियल, आउटडोर पार्टनर एलेक्स एडवरटाइजर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर मून इन डिजिटल, रेडियो पार्टनर बिग एफएम और रावी इवेंट प्रतियोगिता के सहयोगी हैं।
20 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में युवा भी भाग ले सकते हैं।
ओपन वर्ग के प्रतिभागी अपनी शीट अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल, बिग एफएम कार्यालय, पद्म प्लाजा सिकंदरा और रावी इवेंट सुरेश प्लाजा, एमजी रोड पर जमा करा सकते हैं।
इसके अलावा प्रतियोगिता में जो विद्यालय प्रतिभाग करना चाहते हैं, उनके प्रधानाचार्य अमर उजाला के फोन नंबर 8859002928 पर संपर्क कर सकते हैं।