फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की लव लाइफ भी प्रभावित करता है तनाव

Sat, 25 May 2013 03:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर अधिक तनाव लेने वाली महिलाओं के ना सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि उनकी लव लाइफ भी इससे प्रभावित होती है।
विज्ञापन


हाल ही में न्यूयॉर्क की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अधिक तनाव में रहने वाली महिलाएं पुरूषों को आकर्षित नहीं करती।

पहले रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी हैं कि महिलाएं भी ऐसे पुरूषों की तरफ आकर्षित होती हैं जो तनावमुक्त रहते हैं।

फिनलैंड की टुर्कु यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मार्कस का कहना है कि अधिक तनाव लेने से प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वे ये भी कहते हैं कि इसमें आश्चर्य की बात नहीं अगर महिला और पुरूष हंसमुख चेहरों को प्राथमिकता देते हैं।

इतना ही नहीं, इस रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि पुरूष उन महिलाओं की तरफ भी आकर्षित नहीं होते जिनका इम्युन सिस्टम बहुत मजबूत होता है।

इस रिसर्च में तकरीबन 18 पुरूषों को 52 लैटिन महिलाओं की फोटो दिखाई गई। जिसमें उनके आकर्षण का एक स्केल तय किया गया।

ज्यादात्तर पुरूषों ने उन महिलाओं को पसंद किया जिनकी फोटो में तनाव का स्तर बहुत कम और चेहरा एकदम खिला हुआ दिख रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ये रिसर्च जनरल बायोलॉजी लैटर में प्रकाशित हुई थी, जिसमें ये भी बात सामने आई कि आकर्षण में फिगर भी बहुत मायने रखता है। जो महिलाएं अधिक मोटी या अधिक पतली होती हैं वे कम आकर्षित होती हैं।

इतना ही नहीं एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि तनाव के साथ अधिक मोटापा या अधिक पतलापन भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें