फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीटी कंटेडर लास्को टूर्नामेंट: मनिका और अर्चना की जोड़ी ने जीता युगल खिताब, 23वें नंबर की जोड़ी को हराया

Mon, 08 Nov 2021 12:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास्को (स्लोवानिया)।

सार

इससे पहले मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीन की वैंग यिडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
मनिका और अर्चना की जोड़ी ने जीता युगल खिताब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अर्चना गिरीश कामथ के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर लास्को टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया। 
विज्ञापन


दुनिया की 36वें नंबर की मनिका-अर्चना की जोड़ी ने फाइनल में 23वें नंबर की प्यूर्टो रिको की मेलिनी डियाज और एड्रियाना डियाज की जोड़ी को 11-3, 11-8, 12-10 से हराया। 
विज्ञापन


मनिका-अर्चना का यह जोड़ी के रूप में पहला बड़ा खिताब है। हालांकि मनिका को एकल के सेमीफाइनल में चीन की वांग यिदी के हाथों 2-4 से हार मिली। 

मनिका-अर्चना ने सेमीफाइनल में चीन की लियु वीशान और वांग यिदी की जोड़ी को 3-2 हराया था। इससे पहले मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीन की वैंग यिडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने मनिका को 2-4 से हराया। टोक्यो ओलंपिक के बाद विवादों में रहीं मनिका का यह पहला खिताब था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें