फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से की धैर्य रखने की अपील, बोले- जांच पर विश्वास करें

Wed, 31 May 2023 04:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान बृजभूषषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को लेकर धरने पर बैठे थे। 28 मई को संसद भवन की ओर मार्च करते समय खिलाड़ियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर और प्रदर्शनकारी पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से धैर्य रखने की अपील की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को जांच पर विश्वास करना चाहिए। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान बृजभूषषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामलों को लेकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


28 मई को संसद भवन की ओर मार्च करते समय खिलाड़ियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इससे नाराज पहलवानों ने अपने मेडल को हरिद्वार जाकर गंगा में विसर्जित करने का फैसला किया। हालांकि, जब खिलाड़ी हरिद्वार गए तो उन्होंने किसान नेता नरेश टिकैत के कहने पर अपना फैसला बदल लिया।

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए पहलवानों से कहा, ''जांच पूरी होने दीजिए। उसके बाद भी अगर आपको सही नहीं लगता है तो प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको सुप्रीम कोर्ट, खेल विभाग और पुलिस के ऊपर विश्वास करना होगा। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। कोई कदम ऐसा नहीं उठाना चाहिए जिससे खेल और खिलाड़ी को नुकसान हो।''
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, ''कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन मंच (पहलवानों के विरोध के) पर गए, लेकिन मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं अपने प्रिय एथलीटों से आग्रह करता हूं कि वे दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें।''

विजेंदर ने कहा- बेटियों को खेलने से रोकेंगी माताएं
दूसरी ओर, इस मामले पर पूर्व बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ''इन आरोपों के बाद माताएं अपनी बेटियों को खेलों के लिए भेजना बंद कर देंगी। इससे देश में खेलों की स्थिति और बिगड़ेगी।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें