फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील, योगेश्वर का एशियन चैंपियनशिप में खेलने पर संशय

Tue, 09 Apr 2013 12:59 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त का 18 से 22 अप्रैल तक यहां होने वाली सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलना अनिश्चित है। दोनों कंधे और घुटने की चोट से उबर रहे हैं।
विज्ञापन


योगेश्वर ने कहा, ‘मेरी चोट में सुधार हो रहा है। टखने में भी सुधार के अच्छे संकेत दिख रहे हैं। अगले एक-दो दिन में मेरा फिटनेस टेस्ट हो सकता है, जिस आधार पर कोच और फेडरेशन मेरी भागीदारी पर अंतिम फैसला लेंगे।’

वहीं मुख्य राष्ट्रीय कोच विनोद कुमार को दोनों पहलवानों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद है। लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद से सुशील ने किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें