फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में गगनजीत भुल्लर का वर्चस्व कायम

Tue, 09 Apr 2013 12:13 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के स्टार गोल्फर गगनजीत भुल्लर एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट में सर्वाधिक कमाई करने के मामले में दूसरे और अनिर्वाण लाहिड़ी छठवें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


भुल्लर की इस सत्र में कमाई दो लाख 69 हजार 66 डॉलर है। थाईलैंड के किरादेक एफीबर्नरेट छह लाख 16 हजार 535 डॉलर की कमाई से इस फेहरिस्त में शीर्ष पर बने हुए हैं।

लाहिड़ी 86 हजार 586 डॉलर की कमाई से छठवें स्थान पर हैं। पैनासोनिक ओपन में चौथे स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे शिव कपूर 65 हजार 842 डॉलर की कमाई से 18वें स्थान से छलांग लगाकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह 61 हजार 620 डॉलर की कमाई से 13वें स्थान पर हैं। जीव पैनासोनिक ओपन में संयुक्त 19वें स्थान पर रहे थे।

हिम्मत राय 53300 डॉलर से 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। युवा राशिद खान 51216 डॉलर के साथ 21वें स्थान पर हैं।

दिग्विजय सिंह 24101 डॉलर के साथ 47वें से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। राहिल गंगजी 34796 डॉलर के साथ 30वें और ज्योति रंधावा 24564 डॉलर के साथ 37वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें