धोनी के बड़े प्रशंसक हैं गुकेश
गुकेश विश्व कप विजेता कप्तान धोनी के बड़े प्रशंसक हैं और अब वह सीएसके के इस लीजेंड खिलाड़ी से जीवन के सबक सीख रहे हैं। गुकेश ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके साथ विशेष बातचीत की। गुकेश ने इस दौरान बताया कि किस तरह उन पर और उनके खेल पर धोनी का प्रभाव है। गुकेश ने कहा, धोनी के एक खिलाड़ी हैं जिनकी मैं हमेशा प्रशंसा करता हूं। कैसे वे किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया नहीं करते। कैसे वे किसी भी परिस्थिति में शांति से सोचने में सक्षम हैं। सबसे ज्यादा दबाव वाले क्षणों में, वे शांति से सोचने में सक्षम हैं। मैं यह सब देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मुझे लगा कि मुझे अपने खेल में भी इसे अपनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत
गुकेश ने कहा, इस तरह से धोनी ने मुझे वाकई प्रेरित किया है। मैं चीजों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देता। मैं दबाव झेलने में भी सक्षम हूं। इस मामले में धोनी ने मेरे करियर में मेरी काफी मदद की है। न केवल एक प्रेरणा के रूप में बल्कि मेरे खेल में भी।
गुकेश ने कहा, जब भी कोई दबाव वाला पल आता है, तो मैं सोचता हूं कि धोनी ने ऐसी परिस्थिति में इतने दबाव को कैसे संभाला होगा। इन चीजों ने मुझे शांत रहने में बहुत मदद की है। मुझे लगता है कि धोनी ने एक साक्षात्कार में कहा था, सरल चीजें करते रहो, जब परिस्थिति बहुत कठिन हो तो दिमाग स्पस्ट रखो। शतरंज में कठिन परिस्थितियों का सामना करते समय मैं अपने भीतर वही शांति लाने की कोशिश करता हूं। धोनी को इतनी बार देखने के बाद इसका मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ा है।
ये भी पढ़ें: RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?
चेन्नई के इस खिलाड़ी ने बताया कि 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में धोनी को विजयी छक्का लगाते देखना माही के करियर का उनका सबसे पसंदीदा पल है। गुकेश ने कहा, किसी भी भारतीय के लिए 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में विजयी छक्का बहुत महत्व रखता है और मेरे दिमाग में भी यह हमेशा रहता है। कोई भी इस पल से बड़ा नहीं हो सकता।