फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Chess Armageddon: 16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने जीता खिताब, पूर्व रैपिड चैंपियन को हराया

Mon, 10 Apr 2023 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

पहले गेम में मौका गंवाने के बाद गुकेश अगला गेम हार बैठे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अतिरिक्त अवसर का उपयोग किया और मैच में फिर से शुरुआत की।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन उज्बेकिस्तान के नोरिदबेक अब्दुसातरोव को फाइनल में हराकर विश्व शतरंज आर्मागेडन एशिया एवं ओसनिया स्पर्धा जीत ली। पहले गेम में मौका गंवाने के बाद गुकेश अगला गेम हार बैठे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने अतिरिक्त अवसर का उपयोग किया और मैच में फिर से शुरुआत की।  गुकेश के लगातार हावी रहने के बाद 'नए' मैच का पहला गेम ड्रॉ रहा। उन्होंने चैंपियन बनने के लिए अगला गेम जीता। 
विज्ञापन


गुकेश और अब्दुसातरोव दोनों ने सितंबर में आर्मागेडन के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है। सोलह वर्षीय गुकेश ने एक ऐसी प्रतियोगिता में जीत हासिल की जिसमें पूर्व विश्व क्लासिकल चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक, डेनियल दुबोव, यंगी यू (चीन), विदित गुजराती व कार्तिकेयन मुरली (दोनों भारत) और परम मघसूदलू (ईरान) शामिल थे। जीत के बाद गुकेश ने ट्वीट किया, रोमांचक स्पर्धा आर्मगेडन चैंपियनशिप सीरीज़ 2023-एशिया और ओशिनिया ग्रुप को जीतकर खुशी हुई। स्पर्धा को खेलने के तरीके से भरपूर नए अनुभवों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें