फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championships: श्रीहरि नटराज का विश्व तैराकी में निराशाजनक प्रदर्शन, सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूके

Mon, 24 Jul 2023 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाईस साल के नटराज ने मार्च में ‘सिंगापुर नेशनल एज ग्रुप’ में 55.60 सेकंड के प्रयास से स्वर्ण पदक के साथ अपने सत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके बाद मई में मोनाको के ‘मारे नोस्ट्रम स्विम टूर’ में 55.29 सेकंड का समय लिया था।
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज मौजूदा सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालने के बाद बावजूद सोमवार को जापान के फुकुओका में विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। एशियाई खेलों में भाग लेने वाले तैराक ने 55.26 सेकंड का समय निकाला और अपनी हीट में अंतिम और कुल मिलाकर 31वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सात हीट में शीर्ष 18 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे। बाईस साल के नटराज ने मार्च में ‘सिंगापुर नेशनल एज ग्रुप’ में 55.60 सेकंड के प्रयास से स्वर्ण पदक के साथ अपने सत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके बाद मई में मोनाको के ‘मारे नोस्ट्रम स्विम टूर’ में 55.29 सेकंड का समय लिया था। 

सौ मीटर बैकस्ट्रोक नटराज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.77 सेकंड का है, जिससे कर्नाटक इस के तैराक ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक ‘ए’ कट हासिल किया था। वह मौजूदा विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर के साथ-साथ 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें