फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sinquefield Cup: सिनक्यूफील्ड कप के छठे दौर में गुकेश का सामना फिरोजा से, प्रज्ञानंद देंगे डुडा को चुनौती

Sun, 24 Aug 2025 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैबियानो कारुआना दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ 3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद प्रज्ञानंद का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं। प्रज्ञानंद ने पहले राउंड में गुकेश पर एकमात्र जीत के बाद लगातार चार ड्रॉ खेले।
विज्ञापन
डी गुकेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सिनक्यूफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा से भिड़ेंगे, जबकि उनके हमवतन आर प्रज्ञानंद का सामना पोलैंड के डुडा जान-क्रिज्सटॉफ से होगा। प्रतियोगिता में विश्राम दिवस से पहले फैबियानो कारुआना दो जीत और तीन ड्रॉ के साथ 3.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद प्रज्ञानंद का नंबर आता है जो उनसे आधा अंक पीछे हैं। प्रज्ञानंद ने पहले राउंड में गुकेश पर एकमात्र जीत के बाद लगातार चार ड्रॉ खेले।
विज्ञापन


अर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन भी दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद पांच खिलाड़ियों अमेरिकी जोड़ी वेस्ली सो और सैमुअल सेवियन, फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव, फिरोजा और गुकेश का नंबर आता है। इन सभी के समान 2.5 अंक हैं। डूडा के दो अंक हैं और वह अंतिम स्थान पर मौजूद उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें