फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Shooting: अर्जुन-इलावेनिल की जोड़ी ने सोने पर साधा निशाना, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण

Sat, 23 Aug 2025 02:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्जुन और इलावेनिल की जोड़ी ने चीन डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17-11 से हराया और पोडियम में शीर्ष पर रही।
विज्ञापन
अर्जुन बाबुता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अर्जुन बाबुता और इलावेनिल वलारिवान ने शनिवार को 16वें एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में सोने पर निशाना साधा। इस भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन और इलावेनिल की जोड़ी ने चीन डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17-11 से हराया और पोडियम में शीर्ष पर रही।

विज्ञापन


इलावेनिल ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक
चीनी जोड़ी शुरुआती दौर में आगे थी लेकिन भारतीय जोड़ी ने 9.5 और 10.1 के स्कोर से उबरते हुए शानदार वापसी करके स्वर्ण जीता। इलावेनिल का यह इस चैंपियनशिप में दूसरा पदक है। वह इससे पहले महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण जीत चुकी हैं। इससे पहले, अर्जुन, रुद्राक्ष पाटिल और किरण जाधव की भारतीय तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें