फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Championships: साब्ले ने किया निराश, फाइनल में नहीं बना पाए जगह; सातवें स्थान पर रहे

Sat, 19 Aug 2023 10:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

भारतीय पुरुष एथलीटों ने 20 किमी पैदल चाल खराब प्रदर्शन किया, जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी की शैली सिंह ने लंबी कूद में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह महिलाओं के लंबी कूद की फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। वह प्रारंभिक दौर में 6.40 मीटर की कूद लगा पाईं और यह फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं था।
विज्ञापन
अविनाश साबले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एथलीट अविनाश साब्ले शनिवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेस के फाइनल में जगह नहीं बना पाए। साब्ले से इस चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। वह हीट (पहली) रेस में आठ मिनट 22.24 सेकेंड के समय से सातवें स्थान पर रहे। 28 साल के साब्ले विश्व चैंपियनशिप के लिए कई महीनों से विदेश में तैयारी कर रहे थे और इस कारण उन्हें घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से छूट दी गई थी।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष एथलीटों ने 20 किमी पैदल चाल खराब प्रदर्शन किया, जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी की शैली सिंह ने लंबी कूद में निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह महिलाओं के लंबी कूद की फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। वह प्रारंभिक दौर में 6.40 मीटर की कूद लगा पाईं और यह फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं था।

20 किमी पैदल चाल में विकास सिंह एक घंटे 21 मिनट 58 सेकेंड से 28वें, परमजीत सिंह (1:24:02) 35वें और आकाशदीप सिंह (1:31:12) 47वें स्थान पर रहे। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आकाशदीप का प्रदर्शन (राष्ट्रीय रिकार्ड 1:19:55) सबसे निराश करने वाला रहा क्योंकि वह रेस ख्त्म करने वाले अंतिम एथलीट रहे। दो एथलीट रेस खत्म नहीं कर सके और एक डिस्क्वालीफाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें