फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Football World Cup 2023: स्वीडन ने जीता कांस्य पदक, मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

Sat, 19 Aug 2023 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत रहा और उसने लगातार दो मैच गंवाए। सेमीफाइनल में हार के बाद वह तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मैच में भी हार गया।
विज्ञापन
स्वीडन बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वीडन ने शनिवार को महिला फुटबाल विश्वकप में तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में संयुक्त मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही स्वीडन ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। फ्रिडोलिना रोल्फो और कोसोवरे असलानी ने स्वीडन के लिए गोल दागे। रोल्फो ने पेनाल्टी पर टीम के लिए गोल किया।
विज्ञापन


स्वीडन ने विश्वकप में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैचों में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा। यह चौथा अवसर है जब स्वीडन ने सेमीफाइनल में हारने के बाद तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टूर्नामेंट का निराशाजनक अंत रहा और उसने लगातार दो मैच गंवाए। सेमीफाइनल में हार के बाद वह तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मैच में भी हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें