फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Championships: विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, अपनी निरंतरता पर भरोसा

Wed, 13 Jul 2022 11:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व चैंपियनशिप में नीरज पदक जीतते ही इतिहास रच देंगे। ऐसा करने वाले ट्रैक एंड फील्ड के दूसरे भारतीय और पहले पुरुष खिलाड़ी होंगे। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप की लंबू कूद में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अमेरिका के युगेन में शुक्रवार से शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक पदक जीतने के लिए उतरेंगे। वह बेहतरीन फॉर्म और अपनी निरंतरता पर भरोसा करेंगे। 30 जून को स्टाकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर का सत्र का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के बाद 24 वर्षीय चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप में पदक के दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में नीरज पदक जीतते ही इतिहास रच देंगे। ऐसा करने वाले ट्रैक एंड फील्ड के दूसरे भारतीय और पहले पुरुष खिलाड़ी होंगे। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में हुई विश्व चैंपियनशिप की लंबू कूद में कांस्य पदक जीता था।

अमेरिका में ले रहे प्रशिक्षण
अमेरिका के चुला विस्टा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे नीरज ने कहा, उनकी तैयारी अच्छी रही है। पिछली तीन स्पर्धाओं में उन्होंने दो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और एक में स्वर्ण पदक जीता था। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा, वह 90 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सकते है। स्टाकहोम डायमंडल लीग में वह सिर्फ छह सेंटीमीटर इससे पीछे रहे गए थे। नीरज ने 14 जून को फिनलैंड में पावो नूर्मी खेलों के दौरान 89.30 मीटर की दूरी तय की, जबकि स्टाकहोम में 89.94 मीटर की दूरी तक फेंका। फिनलैंड में कुओर्ताने खेलों के दौरान ट्रैक गीला और फिसलन भरा होने के बावजूद 86.69 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


मुख्य प्रतिद्वंद्वी एंडरसन को दो बार पीछे छोड़ चुके हैं चोपड़ा
चोपड़ा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स होंगे, जिन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक जीता था। पीटर्स मौजूदा सत्र में पांच सर्वश्रेष्ठ प्रयासों में से चार उनके नाम दर्ज हैं। उनका 93.07 मीटर तक भाला फेंक चुके हैं। 2017 के स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के योहानेस वेटर कंधे की चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप से हट गए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में उन्होंने सबसे अधिक बार भाले को 90 मीटर से अधिक की दूरी तक फेंका है। चोपड़ा भी स्वर्ण पदक के दावेदार होंगे, क्योंकि वह मौजूदा सत्र में दो बार पीटर्स को पछाड़ चुके हैं। उन्होंने पावो नूर्मी खेलों और कुओर्ताने खेलों के दौरान ऐसा किया।

यह रिकॉर्ड भी निशाने पर
चोपड़ा अगर स्वर्ण पदक जीतते हैं तो 2008-09 में नॉर्वे के आंद्रियास थोरकिल्डसन के बाद ओलंपिक स्वर्ण के बाद विश्व चैंपियनशिप का भी स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनेंगे। इससे पहले चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्ड धारक यान येलेज्नी ने 2000-01 और 1992-93 में यह उपलब्धि हासिल की थी। नीरज ने कहा विश्व चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने ऊपर दबाव नहीं डाल रहे हैं। 2017 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में नीरज फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, वह क्वालिफिकेशन दौर को हल्के में नहीं लेंगे।

21 को होगा क्वालिफिकेशन
युगेन विश्व चैंपियनशिप में चोपड़ा 21 जुलाई को क्वालिफिकेशन दौर में हिस्सा लेंगे और दो दिन बाद फाइनल होगा। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर दूर तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें