इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के पूर्व सदस्य वेन रूनी को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया में रूनी की गिरफ्तारी की खबर है। शेशायर पुलिस ने रूनी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गुरुवार रात 2 बजे रूनी को उनके घर से पांच मील दूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। रूनी पर शराब पीकर नियत गति से तेज गाड़ी चलाने का आरोप था।
पुलिस ने कहा कि रूनी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रूनी हालांकि 18 सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे। पिछले माह रूनी ने अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय कैरियर के बाद इंग्लैंड की टीम से संन्यास ले लिया था।