फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volleyball: पाकिस्तान से छिनी इस टर्नामेंट की मेजबानी, भारत से तनाव के बाद CAVA ने लिया फैसला

Sat, 03 May 2025 04:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 29 मई से चार जून तक होना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच कई टीमों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई, जिसके बाद कावा ने 18-25 जून के बीच टूर्नामेंट को किर्गिस्तान में कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच सेंट्रल एशिया वॉलीबॉल एसोसिएशन (कावा) ने पुरुष राष्ट्रीय लीग को किर्गिस्तान में कराने का फैसला लिया है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कावा ने बताया था कि कुछ देशों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कावा की वार्षक बैठक में लिया गया निर्णय
पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 29 मई से चार जून तक होना था। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच कई टीमों ने पाकिस्तान की यात्रा करने की अनिच्छा जताई, जिसके बाद कावा ने 18-25 जून के बीच टूर्नामेंट को किर्गिस्तान में कराने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निर्णय 25 अप्रैल को नेपाल में हुई आम वार्षिक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें