फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद को मेयेर ने ड्रॉ पर रोका

Sat, 16 Feb 2013 07:00 PM IST
बदेन बदेन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को ग्रेंके शतरंज क्लासिक में जर्मनी के जॉर्ज मेयेर ने ड्रॉ पर रोका। इटली के फेबियानो कारुआना ने अर्कादिश नैदिश को हराकर पूरे एक अंक की बढ़त कायम रखी है। कैटगरी-19 के इस सुपर टूर्नामेंट में अब दो राउंड बाकी हैं। जर्मनी के डेनियल फ्रिडमैन और इंग्लैंड के माइकल एडम्स ने ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


कारुआना के साढ़े पांच अंक हैं जबकि आनंद उनसे एक अंक पीछे हैं। नैदिश चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। एडम्स और मेयेर के साढ़े तीन अंक हैं।

इससे पहले आनंद ने ग्रेंके शतरंज क्लासिक के सातवें राउंड में टॉप पर चल रहे इटली के फाबियानो कारुआना से ड्रॉ खेला। भारतीय खिलाड़ी ने एकमात्र जीत पांचवें दौर में जर्मनी के अर्कादिश नैदिश के खिलाफ दर्ज की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें