फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की एक सेल्फी और सचिन हो गए पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान और अपने गुरू सचिन तेंदुलकर के नक्शेकदम पर चलने वाले शिष्य विराट कोहली ने उन्हें ही पीछे छोड़ दिया है। पहले जब भी कभी विराट के क्रिकेट करियर पर अंगुली उठती या वे खराब फॉर्म से जूझ रहे होते तो सचिन ही उन्हें रास्ता दिखाते थे।
विज्ञापन


विराट जैसे शिष्य को मार्गदर्शन देने के लिए सचिन अपने व्यस्त शिड्यूल में भी समय निकाल लेते थे। हालांकि आज भी विराट खराब फार्म के चलते सचिन से मार्गदर्शन लेते हैं।

लेकिन आइए जानते हैं कि आखिर विराट ने ऐसा क्या किया कि वे सचिन को पछाड़ने में सफल हो गए।

सेल्फी ने पहुंचाया शिखर पर

विराट कोहली ने सोशल साइट्स में सचिन तेंदुलकर को पीछे कर दिया है। भारतीय खिलाड़ियों में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोशिप सचिन की थी पर अब विराट ने सचिन की जगह ले ली है।

हांला‌कि पूर्व दिग्गज सचिन अभी भी ट्विटर पर सबसे अधिक फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ट्विटर पर विराट कोहली के 48,70,190 फैन हैं जबकि सचिन के 48,69,849।

दरअसल, हाल ही में विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी खींची थी। उनकी यह सेल्फी इतनी लोकप्रिय हो गई कि यकायक उनकी फॉलोशिप बढ़ गई और कुछ ही दिनों में विराट ने सचिन को पछाड़ दिया।
विज्ञापन

टॉप टेन में अकेली नॉन क्रिकेटर हैं सानिया

ट्विटर पर भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के प्रशंसकों की संख्या भी कम नहीं है। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा प्रशंसकों में वह टॉप टेन में शामिल है। सानिया अकेली नॉन क्रिकेटर हैं जो टॉप टेन में हैं।

2.21 मिलियन ट्विटर प्रशंसकों के साथ सानिया सातवें नम्‍बर पर हैं। इतना ही नहीं सानिया को फॉलो करने वालों में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, गौतम गम्‍भीर और जहीर खान भी शामिल हैं।

वहीं भले ही वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह को वर्ल्ड कप के ‌लिए भारतीय टीम में जगह न मिल पाई हो। लेकिन ट्विटर पर उनके चाहने वालो की कमी नहीं हुई है। सहवाग 4वें और युवराज 5वें नम्बर पर काबिज है। अन्य में जहीर खान 8वें और गम्भीर 9वें नम्बर बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें