फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर फिर भिड़े विराट कोहली और जेम्स फॉकनर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली का बल्ला केनबरा में भी चला। उन्होंने सीरीज में लगातार चौथी फिफ्टी ठोंक डाली। चौथे वनडे में जब वह रोहित शर्मा के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए तो शुरुआत में ही जेम्स फॉकनर ने उकसाने की कोशिश की। इससे पहले फॉकनर और कोहली के बीच मेलबर्न में भी यही उकसाने वाला किस्सा हो चुका था।
विज्ञापन


कोहली ने 10वें ओवर में फॉकनर की पहली गेंद पर चौका जमाकर अपना खाता खोला। वह साथी क्रिकेटर शिखर धवन के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे कि इसी ओवर के दौरान फॉकनर ने आंखों से घूरने की कोशिश की। लेकिन कोहली ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

अगले ओवर में फॉकनर ने अपने स्पेल के दौरान कई बार कोहली के करीब जाकर उनको उकसाने की कोशिश की लेकिन इससे उलट कोहली ने लगातार 2 चौके से अपना जवाब दिया। 2 चौके देने के बाद फॉकनर ने फिर उन पर कुछ टिप्पणी की जिसका जवाब उन्होंने अगली गेंद को आराम से खेलकर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेलबर्न में भी फॉकनर ने कोहली को उकसाया था

मेलबर्न में हुए तीसरे वनडे के दौरान जेम्स फॉकनर और विराट कोहली के बीच तू तू-मैं मैं हुई थी। दरअसल, मैच में उनका ध्यान भटकाने के लिए फॉकनर ने कोहली को परेशान करना चाहा था।

लेकिन कोहली के खिलाफ छींटाकशी कर ध्यान बंटाने का फॉकनर का दांव उल्टा पड़ गया जब भारतीय बल्लेबाज ने उनसे कहा कि तुम अपनी एनर्जी खराब कर रहे हो, करियर में कई बार तुम्हारी गेंदों की धुनाई कर चुका हूं। जाओ और गेंदबाजी करो।

उस समय विराट 73 रन पर खेल रहे थे और बाद में उन्होंने 117 रनों की पारी खेली। बाद में फॉकनेर ने कहा, "मुस्कारा लो, ये तो मजाक की बात थी। स्टंप माइक्रोफोन ने उनकी बातचीत कैच कर ली।" मैच के बाद कोहली स्लेजिंग पर बयान भी दे चुके हैं। मेलबर्न में हुए तीसरे वनडे मैच के बाद कोहली ने कहा था कि स्लेजिंग होनी चाहिए लेकिन दायरे में रहकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें