फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का संग 'वेलेंटाइन डे' नहीं मना पाएंगे कोहली!

Mon, 19 Jan 2015 03:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड क्वीन अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे जगजाहिर है। मैदान पर सेंचुरी जड़ने के बाद ड्रेसिंग रूम में बैठी अनुष्का को बल्ले से 'फ्लाइंग किस' भेजना या फिर बिजी शेड्यूल में समय निकालकर साथ में बाजार घूमना अब आम बात है।
विज्ञापन


इन सभी बातों से एक बात तो स्पष्ट है कि कोहली और अनुष्का के बीच प्यार अब पूरे परवान पर है। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कोहली इसी साल अनुष्का के साथ शादी कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा कोहली अपने और अनुष्का के पैंरेंट्स से बात भी कर चुके हैं। हालांकि अभी ये बातें स्पष्ट नहीं है।

लेकिन इन सब के बीच वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही कोहली को बड़ा झटका लग सकता है, यह झटका और कोई नहीं खुद बीसीसीआई दे सकती है। ऐसी उम्मीद है कि 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' पर कोहली के साथ अनुष्का नहीं रहेंगी।
विज्ञापन

डेढ़ साल से चल रहा है दोनों के बीच रोमांस

टीम इंडिया में टेस्ट टीम के कप्‍तान बन चुके विराट कोहली के लिए 2014 का आखिरी महीना काफी यादगार रहा। बीसीसीआई ने ‌कोहली को क्रिसमस गिफ्ट देते हुए सीरीज के बीच में ही अनुष्का को ऑस्ट्रेलिया जाने की इजाजत दे दी, जिससे दोनों आपस में मिल सके।

दूसरी ओर, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भले ही टीम इंडिया के लिए बुरा गया हो लेकिन कोहली के लिए नहीं। सीरीज के बीच में ही टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट से संन्यास लेकर कप्तान की कुर्सी कोहली के लिए खाली कर दी। बीसीसीआई ने एक‌ बार फिर कोहली को न्यू ईयर गिफ्ट देते हुए टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया।

टेस्‍ट सीरीज के दौरान उनका बल्‍ला खूब चला और तो दूसरी ओर स्टेडियम में बैठी उनकी माशूका अनुष्का ने इसका खूब लुत्फ उठाया। दोनों के बीच रोमांस इस कदर है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में एक बार अनुष्का को कोहली की पत्नी ही बता दिया गया था। एक ओर वह लगातार शतक जड़ते जा रहे थे और हर सेंचुरी पर ड्रेसिंग रूम में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस।

सीरीज के दौरान कोहली ने अनुष्का के साथ सैर-सपाटे का मजा ‌भी लिया। दरअसल, इनके प्यार की भनक पिछले साल जनवरी माह में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान लगी थी।
विज्ञापन

दूसरे वैलेंटाइन पर अकेले ही रह जाएंगे कोहली!

जनवरी 2014 को विराट कोहली टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। इसी दौरान अनुष्का और कोहली की कुछ तस्वीरें मीडिया में आउट हुई। जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं उड़ी। हालांकि दोनों ने इन बातों का खंडन तो किया लेकिन प्यार नहीं छिपा पाए। इसी बीच पहला वैलेंटाइन दोनों ने साथ निभाया। लेकिन लगता है कि इस साल का वैलेंटाइन कोहली को अ‌केले ही मनाना पड़ेगा।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बीसीसीआई ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 10 जनवरी तक खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड और पत्नियों से ‌मिल सकते हैं। टेस्‍ट सीरीज के साथ यह समय भी न‌िकल चुका है और आगामी 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे पर) से वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं टीम इंडिया का पहला मैच 15 फरवरी को अपनी चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होना है।

ऐसे में ऐसी उम्मीद काफी कम है कि कोहली वैलेंटाइन डे अनुष्का के साथ मना पाएंगे। हालां‌कि अभी बीसीसीआई ने इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किया है। अगर बीसीसीआई का रूख नरम पड़ता है तो कोहली का यह वैलेंटाइन डे भी स्पेशल हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें