फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WFI: विनेश और डब्ल्यूएफआई में फिर ठनी, खुद को भागीदारी के योग्य बताकर गोंडा पहुंचीं; महासंघ ने जताया विरोध

Mon, 11 May 2026 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। विनेश को कारण बताओ नोटिस जारी करने और घरेलू टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित किया गया था, लेकिन यह भारतीय पहलवान राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गोंडा पहुंच गईं।
विज्ञापन
डब्ल्यूएफआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) में एक बार फिर ठन गई है। हाल ही में कुश्ती महासंघ ने विनेश को कारण बताओ नोटिस भेजा था और यह स्पष्ट किया था कि वह घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। लेकिन विनेश ने इस नोटिस का जवाब देकर दावा कर दिया कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने के योग्य हैं। हालांकि, डब्ल्यूएफआई ने विनेश के शामिल होने का विरोध जताया है और दोहराया कि यह पहलवान इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के पात्र नहीं है। 
विज्ञापन

क्यों हो रहा विरोध?
  • डब्ल्यूएफआई ने हाल ही में अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर विनेश को नोटिस भेजा।
  • इतना ही नहीं विनेश जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित की गईं क्योंकि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियम के तहत संन्यास से वापसी के बाद जरूरी छह महीने का नोटिस पीरियड नहीं दिया है।
  • यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि यदि विनेश दोबारा कुश्ती में वापसी करना चाहती हैं, तो उन्हें आईटीए या इंटरनेशनल फेडरेशन को कम से कम छह महीने पहले सूचना देनी होगी और इस दौरान एंटी-डोपिंग टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना होगा।
  • 15 पन्नों के नोटिस में, डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया था कि विनेश के आचरण ने राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है जिससे भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा है।  
  • डब्ल्यूएफआई ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि विनेश इस वर्ष 26 जून तक किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं, जिसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है।

विनेश ने नोटिस का दिया जवाब
डब्ल्यूएफआई के विनेश को घरेलू टूर्नामेंट में अयोग्य घोषित करने के बावजूद वह गोंडा पहुंच गईं। महासंघ ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं। गोंडा पहुंचने के बाद विनेश ने डब्ल्यूएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की संहिता का रिटायर्ड खिलाड़ियों से जुड़ा नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता क्योंकि वह जून में ही यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को संन्यास के बाद वापसी के अपने फैसले से अवगत करा चुकी हैं। विनेश ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले ही अपनी वापसी की जानकारी दे दी थी लिहाजा प्रक्रियागत जरूरतें वह पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

विनेश के जवाब से संतुष्ट नहीं विनेश
डब्ल्यूएफआई सूत्रों ने हालांकि कहा कि महासंघ उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उसका मानना है कि विनेश ने सिर्फ पात्रता के पहलू पर जवाब दिया है, जबकि उनके खिलाफ लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोपों का जवाब नहीं दे सकी हैं। महासंघ ने यह भी कहा कि गलत धारणा फैलाई जा रही है कि विनेश को भागीदारी से रोकने के लिए राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में चयन के मानदंड बदले गए हैं।

विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक के मुकाबले से अयोग्य करार दिए जाने के बाद कुश्ती से संन्यास ले लिया था। विनेश के पति ने कहा कि उन्होंने आधिकारिक रूप से संन्यास की कभी घोषणा नहीं की थी और सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वहीं डब्ल्यूएफआई का कहना है कि दिसंबर 2024 में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पत्र में कहा गया है कि विनेश ने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) को इसके बारे में बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें