फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat Exclusive: संन्यास पर पुनर्विचार करेंगी विनेश? जानें क्या दिया जवाब, CWG पर भी की बात

Sun, 25 Aug 2024 08:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन  निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की थी। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया के जरिए फैंस उन्हें उनके फैसले पर पुनर्विचार की सलाह दे रहे हैं। वहीं, अमर उजाला से खास बातचीत में दिग्गज ने बताया कि उन्होंने अभी तक इस विषय में ज्यादा विचार नहीं किया है। वह चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ी ओलंपिक में देश का परचम लहराए।
विज्ञापन


विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
फाइनल से पहले लगा था झटका
दरअसल, पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन  निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए तैयारी करें। 

विनेश फोगाट। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान विनेश फोगाट ने संन्यास के फैसले पर चर्चा की। आइये जानते हैं....

सवाल: आज आपको सम्मानित किया गया है। इस पर आप हमारे दर्शकों को क्या कहना चाहेंगी?
जवाब: देखो मैं बहुत किस्मत वाली हूं और मैं बहुत शु्क्रगुजार हूं। जब मैं मेडल से चूक गई थी तब मुझे लग रहा था कि मुझसे बदकिस्मत कोई नहीं है लेकिन जब मैं अपने देश में आई, अपने लोगों के बीच आई तो मुझे महसूस हुआ कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैं अपने आप पर परमात्मा का बहुत आशीर्वाद समझती हूं, इतना मान-सम्मान प्यार मुझे मिल रहा है। अब हिम्मत मिल रही है कि मैं फिर से वो मेडल ला सकती हूं, जो कहीं खो गई थी। अभी मुझे पता नहीं है कि मुझे करना क्या है लेकिन मैं इसका कर्ज कभी चुका नहीं पाऊंगी। 

सवाल: सभी ने आपसे आवाहन किया है कि दो साल बाद होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों में देश का परचम फिर से लहराएं, तो क्या इस पर आप पुनर्विचार करेंगी?
जवाब: देखिये कॉमनवेल्थ खेलों में मेरे मेडल काफी हैं। मैं चाहती हूं कि हमारी आने वाली पीढ़ी उसमें खेले। मैं उसमें बिल्कुल नहीं खेलूंगी। मेरा टार्गेट ओलंपिक था, वो सपना था। बस उस सपने में अगर जान आ गई, जो मैं चाहती हूं तो मैं निश्चित ही सोच सकती हूं। लेकिन अभी मैं उस स्थिति में नहीं हूं कि मैं फैसला ले सकूं कि करना क्या है। 

सवाल: क्या आपके फैंस उम्मीद करें कि आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगी?
जवाब: मैं चाहती हूं कि फैंस मुझसे कम और हमारी आने वाली पीढ़ी से ज्यादा उम्मीद करें। वो देखें कि आपका परिवार आपके साथ खड़ा है कि आप हारें-जीतें, हम आपके पीछे खड़े हैं। हमारे भी सपने हैं कि हमारे आने वाले बच्चे आगे बढ़ें और उनका भी मान-सम्मान हो। हम उसमें भागीदार बनें, हम गर्व से कह सकें कि ये हमारे हैं। मेरा जितना था मैंने कर दिया। आगे मेरे मन में ताकत और हिम्मत आएगी तो मैं निश्चित ही एक मिनट के लिए नहीं संकोच करूंगी।

विनेश फोगाट का दिल्ली में जोरदार स्वागत हुआ है - फोटो : PTI
स्वदेश पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 
पदक से चूकने के बावजूद विनेश का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर  उनके प्रशंसकों ने विनेश का जोरदार स्वागत किया। विनेश खुली कार में सवार होकर प्रशंसकों का अभिवादन करती रहीं और प्रशंसकों ने उन पर फूलों की बौछार की। हरियाणा में अपने गांव पहुंचने पर भी विनेश का सम्मान किया गया जहां उन्होंने स्वीकार किया कि ओलंपिक में पदक से चूकना एक गहरा घाव है जिससे उबरने में समय लेगा। 

विनेश फोगाट - फोटो : PTI
संन्यास के फैसले को लेकर अनिश्चित हैं विनेश
देश वापसी के बाद विनेश ने अपने संन्यास के फैसले पर भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपने संन्यास के निर्णय को लेकर अनिश्चित हैं। हालांकि इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। विनेश ने कहा, ओलंपिक पदक से चूकना एक गहरा जख्म है जिससे उबरने में समय लगेगा। लेकिन मैं देशवासियों, परिवार और गांव वालों का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और इस दुख से उबरने में मेरी मदद की। मुझे लगा कि मैं कुश्ती छोड़ दूंगी, लेकिन फिलहाल कुछ नहीं कह सकती कि मैं कुश्ती छोड़ूंगी या इसे जारी रखूंगी। 
विज्ञापन

विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
खेल पंचाट में अपील हुई खारिज 
विनेश ने अयोग्य करार दिए जाने के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट (सीएएस) में अपील की थी। विनेश ने अपनी अपील में उन्हें संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की थी। हालांकि, उनका यह प्रयास भी काम नहीं आया क्योंकि खेल पंचाट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी जिससे उनका पदक जीतने का सपना टूट गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें