भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को अपना तीसरा पेशेवर मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। मैनेचेस्टर में उनका सामना बुल्गारिया के सामेत हुसीनोव से हुआ, लेकिन विजेंदर ने दूसरे ही राउंड में उन्हें परास्त कर दिया। छह दौर के पहले राउंड में ही विजेंदर सिंह ने हुसीनोव पर दो अपर कट और एक स्ट्रेट पंच लगाया।
इसके बाद, हुसीनोव अपना बचाव करने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान विजेंदर का आत्मविश्वास और फुटवर्क, दोनों ही लाजवाब थे। दूसरे राउंड में तो विजेंदर सिंह ने पलक झपकते ही हुसीनोव पर मुक्कों की ऐसी बौछार की कि हुसीनोव रिंग में झूलते नजर आए।
हालात यहां तक पहुंचे कि मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा। यानी हुसीनोव विजेंदर का मुकबला करने की हालत में ही नहीं रह गए थे। दूसरा राउंड केवल 35 सेकंड ही चल सका।