फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी में दून का जलवा, हल्द्वानी को हरा बना चैंपियन

Fri, 18 Dec 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने मेजबान हल्द्वानी को हरा चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।  अंतिम क्षणों में शिखा रावत के गोल की मदद से देहरादून ने हल्द्वानी को 2-1 से हराया। ओलंपियन आरएस रावत ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया। शुरुआत से ही नेशनल खिलाड़ियों से सुसज्जित दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मैच के तीसरे मिनट में ही देहरादून की अंकिता ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट में लगातार हमले किए, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मैच के 42वें मिनट में हल्द्वानी की मोनिका ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। एक बार मैच एक्सट्रा टाइम की ओर जाता दिखा रहा था कि मैच के 66वें मिनट में शिखा रावत ने गोल कर देहरादून को 2-1 से आगे कर दिया। अंतिम समय तक देहरादून ने यही स्थिति बनाए रखी और मैज में जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक एसएस अधिकारी और भानु अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कैसे आगे बढ़ेंगे खिलाड़ी: ओलंपियन रावत

टूर्नामेंट में पहुंचे ओलंपियन आरएस रावत का मानना है कि खिलाड़ियों को जितना अधिक खेलने का मौका मिलेगा, उतना ही उनमें निखार आएगा। कहा कि टूर्नामेंट काफी कम हो रहे हैं। खिलाड़ी साल भर मेहनत करते हैं, लेकिन जब उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका ही नहीं मिलेगा, तो वे आगे कुछ नहीं कर सकते। साल भर में एक या दो टूर्नामेंट होते हैं, ऐसे में कैसे खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।

नैनीताल निवासी रावत कहते हैं कि फाइनल मुकाबले देखकर काफी मजा आया। दोनों ही टीमें शानदार थीं। लड़कियां काफी अच्छी हॉकी खेल रहीं हैं। इन्हें मौका मिलते रहना चाहिए। उन्होंने माना कि फाइनल मैच में लड़कियां सेल्फ हॉकी ज्यादा खेल रही थीं, जबकि उन्हें पास देकर हॉकी खेलनी चाहिए।

ये रहे मौजूद
फाइनल मुकाबले के दौरान सहायक निदेशक अख्तर अली, सहायक निदेशक देहरादून एसएस सार्की, डीएसओ रशिका सिद्दीकी, उप क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, जानकी कनवाल, संजीव पंत, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव किशोर बाफिला, सुनील कुमार, मुईनुद्दीन खान, नवीन पंत, पूनम मेहता, नीता पोखरिया, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें